होम लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो कि इस प्रकार है :-
होम लोन लेना एक बड़ा कदम है जो आपको आपके सपनों के घर के करीब लाता है। ऋण लेने का निर्णय लेना कभी-कभी जटिल भी हो सकता है जिसके लिए आपको पहले से खुद को तैयार करने की आवश्यकता होती है और आपको नियम और शर्तों के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए। लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको लोन स्ट्रक्चर को समझना भी जरुरी होता है ताकि आप को पूरी जानकारी पहले ही पता हो तथा बाद में आपको लोन चुकाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।